ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / IPS विकास वैभव प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री का विरोध, समाधान यात्रा में लगे...

IPS विकास वैभव प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री का विरोध, समाधान यात्रा में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे

16-Feb-2023 01:15 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव और डीजी शोभा अहोतकर के बीच चल रहे विवाद को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। डीजी शोभा अहोतकर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आम लोगों में भी भारी नाराजगी भी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान इसका असर देखने को मिला है। समाधान यात्रा के अंतिम दिन बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला बेगूसराय पहुंचा लोगों ने आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के समर्थन में नारेबाजी की और नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए।


दरअसल, समाधान यात्रा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री बेगूसराय पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री बेगूसराय प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद समीक्षा बैठक के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे, तभी युवाओं ने हाथों में विकास वैभव का पोस्टर लेकर नीतीश की गाड़ी के सामने आ गए और नीतीश कुमार का मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। युवक नारेबाजी करते रहे और मुख्यमंत्री का काफिला आगे निकल गया।


मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने वाले युवकों का कहना था कि एक अच्छे आईपीएस अधिकारी की बेइज्जती बेगूसराय के लोग बर्दास्त नहीं करेंगे। विकास वैभव एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी हैं और राज्य के युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। सच्चे और ईमानदार लोगों के साथ अगर दुर्व्यवहार किया जाएगा तो युवा इसे कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। एक कर्तब्यनिष्ठ अधिकारी के साथ गाली गलौज करना कही से भी सही नहीं है और बिहार के युवा इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।