अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Feb-2023 04:53 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 26 वां दिन है। सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर के बाद समस्तीपुर गये। औरंगाबाद में कुर्सी फेंके जाने के बाद सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। अपने समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री समस्तीपुर के भगवानपुर देसुआ ग्राम पहुंचे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के कुल 341 करोड़ 67 लाख की लागत से बने 221 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन रिमोट के जरीये किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत पुनर्जीवित किए गये एक तालाब और स्थानीय किसानों द्वारा की जा रही स्टोबेरी, ओल जैसी व्यवसायिक खेती का निरीक्षण भी किया।
सीएम नीतीश ने काली मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। साथ ही इसी कैम्पस में लगाए गए विभिन्न सरकारी विभाग के स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि समाधान यात्रा का उद्धेश्य पूरा हो रहा है। समस्तीपुर में किसानों की खेती और स्टाल देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आये।