पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
09-Oct-2019 07:17 AM
DELHI : हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत नसीब नहीं होगी, यह दावा किया है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने। सलमान खुर्शीद ने पार्टी की मौजूदा स्थिति पर अपनी दो टूक राय है रखते हुए कहा है कि कांग्रेस अब तक हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पाई है।
सलमान खुर्शीद ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए जीत तो दूर की बात है पार्टी अपना भविष्य भी तय नहीं कर पा रही है। खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी ने जल्दबाजी में कांग्रेस आलाकमान का पद छोड़ दिया और अब पार्टी जिस दोराहे पर खड़ी है वह भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं कर पा रही।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा है कि अगर पार्टी को वाकई भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करना है तो उसे सबसे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के सदमे से उबरना होगा। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं वहां पार्टी की स्थिति बेहद पतली है।