बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Nov-2024 10:00 AM
By First Bihar
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। भारी सुरक्षा घेरे में रह रहे सलमान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का धमकी भरा मैसेज आया है। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि पांच करोड़ दो या मंदिर में जाकर माफी मांगो।
दरअसल, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल सेल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई की तरफ से यह धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। मैसेज में कहा गया कि “अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या फिर पांच करोड़ रुपए देने चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वो सलमान खान को जान से मार देंगे। हमारा गैंग आज भी सक्रिय है”।
मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल सेल को सलमान खान के नाम से धमकी भरा मैसेज आने की जानकारी देर रात हुई। सोमवार की आधी रात को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में काम करने वाले अधिकारी ने मैसेज पढ़ा तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तत्काल धमकी भरा मैसेज मिलने की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पांच दिन पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया है। 30 अक्टूबर को एक अज्ञात शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल को धमकी भरा मैसेज भेज था। जिसमें दो करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी।