ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Saharsa News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया पैक्स गोदाम, लाखों की लागत से...

Saharsa News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया पैक्स गोदाम, लाखों की लागत से बनी दिवार भरभराकर गिरी

22-Oct-2024 02:22 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा के पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पामा पंचयात स्थित वार्ड संख्या 10 में लाखों की लागत से बनाई जा रही पैक्स गोदाम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पैक्स गोदाम में बडे पैमाने पर अनियमितता बरती गई। पामा पैक्स अध्यक्ष द्वारा कुछ माह पहले से इस पैक्स गोदाम का निर्माण करवाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण गोदाम के निर्माण में गुणवक्ता का ख्याल नहीं रखा गया जिसके कारण बन रहे पैक्स गोदाम के एक हिस्से का पूरा का पूरा दिवार गिरकर ध्वस्त हो गया। 


भ्रष्टाचार का उजागर तब हुआ जब अर्धनिर्मित पैक्स गोदाम की पूरब साईड का दिवार गिरने से पांच मजदूर घायल हो गये। दिवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल गोदाम के निर्माण कार्य में किया गया जिसके कारण दिवार भरभराकर गिर गया। 


ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी, जेई और संवेदक पर अनदेखी और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बन रहे पैक्स गोदाम में हो रही अनियमितता को स्वीकारते हुए कहा कि अभी हम जिले से बाहर है आते हैं जांच कर कार्रवाई करेंगे।news image

news image