BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
26-Sep-2024 10:42 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है जहाँ पढ़ने वाले बच्चों को ज्ञान बांटा जाता है, लेकिन अगर शिक्षा का मंदिर नाच गाने का अड्डा बन जाए तो आप क्या कहेंगे❓ जी हां ये बातें आपको सुनने में अटपटा लग रहा होगा लेकिन ऐसा हीं एक मामला बिहार के सहरसा जिले से निकलकर सामने आया है।
जहां जिले के जलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत विरगांव पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नया टोला में कुछ लोगों द्वारा ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। शिक्षा के मंदिर में बार बालाओं को बुलाया गया था। भोजपुरी के अश्लील गानों पर बार डांसरों ने जमकर ठुमके लगाये। बार बालाओं के साथ वहां मौजूद लोगों ने भी जमकर डांस किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो के सत्यता की पुष्टि 1st Bihar नहीं करता।
जानकारी मुताबिक यह वीडियो बीते 24 सितंबर के रात की बताई जा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नहीं बल्कि चार-चार बार बालाएं स्कूल परिसर में डांस कर रही है और वहां मौजूद लोग भी ठुमके लगा रहे हैं। इस सम्बंध में जब जलई ओपी प्रभारी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर थाने से कोई आदेश नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है जिसकी जांच की जा रही है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि सरकारी स्कूल में इस तरह का डांस प्रोग्राम किसकी इजाजत से कराया गया। इस मामले में स्कूल प्रशासन लापरवाह क्यों बनी रही। यह शिक्षा विभाग पर बहुत बड़ा सवाल है। हालांकि स्थानीय पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।