BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
26-Sep-2024 09:03 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के कहरा प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर पंचायत में एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए हुए थे। मत्स्य विभाग की ओर से मछलियों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही लोगों ने सारा मछली लूट लिया। जिसके कारण मत्स्य विभाग को 45 हजार रूपये का नुकसान सहना पड़ गया।
मछली लूट की घटना के पांच दिन बाद सोनबरसा कचहरी ओपी में एफआईआर दर्ज कराया गया है। आवेदन में मत्स्य विभाग के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि बीते 20 सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम महंत मिट्ठू दास उच्च विद्यालय अमरपुर में था। जिसमे विभिन्न विभागों के साथ मत्स्य विभाग को भी स्टॉल लगाने का निर्देश मिला था।
जिला मत्स्य विभाग के द्वारा एफपीओ को भी एक स्टॉल पर अपने संगठन द्वारा किए जा रहे क्रिया कलाप का प्रदर्शनी लगाने का निर्देश दिया गया था। जिसके कारण एफपीओ द्वारा एक बायोफ्लॉक टैंक, फिश फीड, फिश मेडिसिन का प्रदर्शनी लगाया गया था। टैंक में सौ किलो जिंदा मछली को रखा गया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ग्रामीण और कुछ बच्चे टैंक में उछल कूद करने लगे।
टैंक को क्षतिग्रस्त कर मछली लेकर भाग गये। इस घटना से विभाग को 45 हजार का नुकसान हुआ। आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है। वही मछली लूट में शामिल ग्रामीणों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवारी स्थित मां विषहरा मंदिर का उद्घाटन के बाद अमरपुर हाई स्कूल मैदान में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया था और कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।