Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप
06-Nov-2024 06:40 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर हर जगह विशेष तौर पर साफ सफाई की जा रही है। छठ घाटों को अर्घ्य देने लायक बनाया जा रहा है। पूरे इलाके को साफ सुथरा रखने का प्रयास किया जा रहा है। वही सहरसा में छठ घाट की अभी तक सफाई नहीं हो पाई है। जिससे गुस्साएं लोग आज सड़क पर उतर आए और आगजनी कर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे।
मामला सहरसा के नगर निगम के वार्ड नंबर-31 की है जहां स्थानीय लोगों ने छठ घाट की सफाई नहीं होने से नाराजगी जाहिर की। यही नहीं लोगों ने सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग को पूरब बाजार के समीप जामकर दिया। नगर निगम व जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही आगजनी भी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम ने 95 लाख रुपए का निविदा निकालकर एजेंसी को कार्य सौंपा है। लेकिन, अब तक घाटों का सफाई नहीं की जा सकी है।
वार्ड नंबर- 31 निवासी दिलीप शाह, शालिग्राम चौधरी, मनीष चौधरी, संजय कुमार, अशोक चौधरी, अरुण कुमार गुप्ता, धर्मदेव, राजीव कुमार, डिस्को साह समेत अन्य लोगों ने जानकारी दी। घाट की सफाई नहीं होने से स्थानीय नाराज है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते मंगलवार से ही चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज खरना है। ऐसे छठ घाट की सफाई, लाइटिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं हो सका है। जिसको लेकर उन लोगों ने कहा कि एजेंसी ने एक लाख 87 हजार रुपए खर्च होनी वाली राशि को खानापूर्ति कर हजम कर लिया।
नगर निगम वार्ड संख्या-31 के वार्ड पार्षद आशीष रंजन ने कहा कि घाट के सफाई को लेकर एजेंसी से लेकर नगर निगम के मुख्य पार्षद और अधिकारी को अवगत कराया। लेकिन अब-तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से ही नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा है। छठ घाट की नहीं सफाई नहीं हुई है जिस कारण स्थानीय लोगों ने आगजनी कर विरोध जताया है। वहीं नगर निगम के उपायुक्त अनिभूति श्रीवास्तव ने कहा कि छठ घाट की सफाई नहीं हुई है। ऐसे में स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इस संबंध में लिखित आवेदन लिया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।