BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
28-Dec-2024 03:24 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई वही चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सौरबाजार के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।
मृतक की पहचान किशनगंज के रितेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों में अभिषेक कुमार, मनु कुमार, आदित्या और हेमन कुमार शामिल हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
मृतक के साले आशु कुमार के अनुसार, अभिषेक बैजनाथपुर से किसी काम से आए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। अज्ञात ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे किशनगंज के रितेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सौरबाजार थाना में पदस्थापित चौकीदार सुरेंद्र पासवान ने बताया कि सभी लोग बैजनाथपुर से लौट रहे थे, तभी सौरबाजार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक और पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की जाँच कर रही है।