ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / SAHARSA NEWS: 7 KG गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, CNG ऑटो जब्त

SAHARSA NEWS: 7 KG गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, CNG ऑटो जब्त

26-Oct-2024 10:38 PM

By First Bihar

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले की पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई कर तस्कर को गिरफ्तार कर मादक पदार्थो की खरीद बिक्री पर रोक लगाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में सिमरी बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के वेला टोला के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तारी के संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बलवाहाट थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि एक सीएनजी ऑटो से एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन उपरांत थानाध्यक्ष ने थाना के दारोगा कृष्णा कुमार को छापेमारी करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में जब पुलिस बल बेला टोला के समीप पहुंची तो एक सीएनजी ऑटो चालक आटो घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा।


 इसी दौरान बलवाहाट पुलिस ने सीएनजी ऑटो के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ऑटो से उतरकर हाथ मे झोला लेकर तेजी भागने लगा। इस दौरान भाग रहे तस्कर को वहां मौजूद पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर उसे पकड़ा गया। जिसके बाद उसकी तलासी ली गई तो उसके पास से करीब सात किलो 328 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम बलवाहाट थाना क्षेत्र के ऐनी गांव के वार्ड संख्या दस निवासी मेदनी यादव का पुत्र भूषण यादव उर्फ कैलाश यादव बताया। 


एसडीपीओ ने बताया कि वह राजनपुर से गांजा लेकर आ रहा था, जो कहीं प्रदेश ले जाकर वहां सप्लाई करता। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर ने राजनपुर एक व्यक्ति का नाम का खुलासा किया है। जिसपर जल्द कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि बीते दिनों भी बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के चिड़ैया थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने भी राजनपुर से ही गांजा खरीदकर ले जाने की बात पुलिस को बताई थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध मामला दर्जकर न्यायालय भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।