ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप

SAHARSA NEWS: 50 हजार का ईनामी हीरा यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से थी इस शातिर की तलाश

SAHARSA NEWS: 50 हजार का ईनामी हीरा यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से थी इस शातिर की तलाश

25-Nov-2024 10:02 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से है जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आखिरकार 50 हजार का ईनामी अपराधी हीरा यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लंबे समय से पुलिस को इस शातिर की तलाश थी वो घर आया हुआ था तभी पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। 


सिमरी बख्तियारपुर थाना में एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी। एसपी हिमांशु ने बताया कि वांछित फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जम्हारा गांव निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र हीरा यादव जिस पर 50 हजार का इनाम घोषित हैं अपने गांव आया हुआ है, जो भागने की फिराक में है। 


मिली सूचना के बाद एसडीपीओ सिमरी बख्तियारपुर मुकेश कुमार ठाकुर की अगुवाई में सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, पुअनि विवेक कुमार, परिक्षमान पुअनि राकेश कुमार सहित पुलिस बलों की एक विशेष टीम का गठन गिरफ्तारी के लिए किया गया। गठित टीम ने सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के चण्डीस्थान के समीप से हीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया। 


एसपी हिमांशु ने बताया कि हीरा यादव की पुलिस को बहुत दिनों से तलाश थी। उसपर सहरसा जिले के सोनवर्षा राज, बसनही, सौर बाजार और मधेपुरा जिले के भी थाने में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं। हीरा यादव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।