RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
04-Jan-2023 04:16 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड पर हैं। इसको लेकर निगरानी विभाग के तरफ से लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत छापेमारी भी की जा रही है इसी कड़ी में अब निगरानी विभाग द्वारा सहरसा में बड़ी छापेमारी की गई है जिसमें राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि, बिहार के सहरसा में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर राजस्व कर्मचारी संतोष झा को समाहार न्यायालय में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राजस्व कर्मचारी जिले के कहरा अंचल में कार्यरत थे। इनको 15 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि, मोहम्मद ईसराफिल के द्वारा बीते 23 दिसंबर को निगरानी विभाग के तरफ से यह सुचना दी गई थी।परिवादी के तरफ से यह बताया गया था कि दाखिल खारिज के एवज में राजस्व कर्मचारी संतोष झा के तरफ से घूस की मांग की जा रही है। जिसका सत्यापन 27 दिसंबर को कराया गया, सत्यापन में यह बात सही पाई गई। जिसके बाद आज की गई छापेमारी में 15 हजार के साथ राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा गया है।