ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / ROB निर्माण के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और हाई कोर्ट को भेजा गया हजारों...

ROB निर्माण के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और हाई कोर्ट को भेजा गया हजारों लोगों का हस्ताक्षर, पूर्व MLA किशोर कुमार के नेतृत्व में चला अभियान

05-Jan-2024 07:42 PM

By First Bihar

SAHARSA: सहरसा में समपार संख्या- 31 बंगाली बाज़ार रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को पूर्व विधायक किशोर कुमार की अध्यक्षता में नव निर्माण मंच द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत 35,280 हजार लोगों का हस्ताक्षर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत,  मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री बिहार, अपर मुख्य सचिव,  पथ निर्माण विभाग बिहार को भेजा गया और इस ओवर ब्रिज का निर्माण अविलंब कराने का आग्रह किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि यह ओवर ब्रिज सहरसा की जरूरत है, क्योंकि ब्रिज निर्माण ना होने से दिन ब दिन जाम की समस्या गंभीर हो रही है। बार-बार शिलान्यास और टेंडर की राजनीति को छोड़ हम ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर तब तक संघर्ष करेंगे, जब तक यह नहीं बन जाता। उन्होंने कहा कि आर ओ बी निर्माण में कुछ लोगों के घर टूटेंगे, सरकार की ओर से उसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए और पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से हो ताकि कम से कम नुकसान में महाजम की समस्या का हल निकाला जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि आर ओ बी निर्माण के लिए नव निर्माण मंच द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत आज 15वां दिनों है, जिसमें अब तक 35,280 हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर इस मांग को समर्थन दिया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि कि विगत तीन दशकों से सहरसा शहर जाम की समस्या से त्राहिमाम है, जिसकी वजह सहरसा जिला अंतर्गत समपार संख्या- 31 बंगाली बाज़ार रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण ना होना है। नव निर्माण मंच प्रारंभ से ही इस जटिल समस्या के समाधान को प्रयासरत है और अब मंच ने ये निर्णय लिया है कि जब तक इसका निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता, तब तक अनवरत आम जनों को संगठित कर संघर्ष जारी रहेगा।


प्रतिनिधि मंडल में नरेश जायसवाल, डॉ राजकुमार झा, पार्षद प्रतिनिधि मो० अकबर हुसैन, निगम पार्षद कामना सिंह, युवा नेता रोहित आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता सरिता राय के अलावा नव निर्माण मंच के साथी प्रवीण सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, लल्लू झा, डॉ० नवनीत सिंह, संजीव सिंह, सुनील यादव, दिनेश शर्मा, शिवजी ताती, दिलीप सिंह, अमित सिंह, दीपक पोद्दार आदि लोग मौजूद रहे।


news image