मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त
16-Aug-2020 01:36 PM
By Niraj Kumar
SAHARSA : बिहार में कोरोना काल में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच सहरसा में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक शख्स का गला का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है. सहरसा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सहरसा जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां नरियार वार्ड नं० 2 में बीती रात बदमाशों ने एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या हत्या कर दी. मृतक की पहचान सुखदेव रजक (55 साल) के रूप में की गई है. बुजुर्ग की निर्मम हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी डॉग स्क्वायड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए मामले के जांच में जुट गए. घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि नरियार निवासी सुखदेव रजक नामक व्यक्ति की गला रेता शव पुलिस ने बरामद किया है.
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और मामले की छानबीन की जा रही है. मौके पर सदर एसडीओपी प्रभाकर तिवारी के अलावा सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.