BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
29-Jul-2024 02:36 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में आसामाजिक तत्वों ने एक कोचिंग संस्थान के प्रबंधक के ऊपर हमला बोल दिया। कोचिंग के मेन गेट पर लाठी डंडे से तोड़फोड़ की। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 में असामाजिक तत्वों ने एक कोचिंग संस्थान में पहुंचकर प्रबंधक के ऊपर हमला कर दिया। इसके साथ ही स्कूल के मुख्य गेट पर कुर्सी को लाठी डंडे से तोड़ दिया।
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें हाथ में बांस और पिस्टल लिए कई बदमाश दिख रहे है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कोचिंग संस्थान के प्रबंधक चंदन कुमार से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। कई बार बदमाशों ने मोबाइल के माध्यम से स्कूल प्रबंधक को धमकी भी दिया था। हालांकि जब संचालक ने रंगदारी के रुपए नहीं दिया तो बदमाशों ने हमला कर दिया।
घटना के समय कोचिंग प्रबंधक चंदन कुमार मुख्य दरवाजे पर कुर्सी पर बैठा था। खतरे का आभास होने के बाद दरवाजे पर खड़ी मां ने चंदन को घर के अंदर कर दिया। वहीं चारों तरफ से ग्रामीणों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। मालूम हो कि घटनास्थल से बख्तियारपुर थाने की दूरी सिर्फ 4 सौ मीटर है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।