RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
10-Mar-2024 10:09 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के सहरसा जिले में सामने आई है। जहां 12 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने गंदा काम किया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
सहरसा में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की माता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन पर महिला थाने में पोक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने अपने पड़ोसी और मेडिकल शॉप के मालिक पर बेटी के साथ रेप किये जाने का मामला दर्ज कराया है।
बताया कि पंद्रह दिन पहले उसके पड़ोसी ने बेटी को हवस का शिकार बनाया। मामला सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्रथिमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की। महिला थानाध्यक्ष दोली रानी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची आरोपी के घर आती जाती थी। पीड़िता के पिता बाहर रहते हैं, बच्ची की मां मोहल्ले में ही घरेलू काम करती है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गयी है। पीड़िता की मां आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रही है।