BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
13-Dec-2024 03:55 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार एनएच बायपास के समीप बीते 28 अक्टूबर की सुबह कोर्ट के लिए निकले अधिवक्ता दुलारचंद शर्मा की गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा किया है। एसडीपीओ ने बताया कि बीते 28 अक्टूबर की सुबह नामजद आरोपी द्वारा थाना क्षेत्र के सिमरी बरियारपुर वार्ड नंबर 13 के रहने वाले अधिवक्ता दुलारचंद शर्मा अपने भतीजे के बाईक से घर से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़कर न्यायालय जानें के लिए नित्य दिन की भांति निकला था। इस क्रम में पुरानी बाजार एनएच बायपास रोड के भौरा के समीप एक पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा ओवरटेक कर दुलारचंद शर्मा को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई थी।
इस कांड के बाद एसपी हिमांशु के निर्देश पर मामले की छानबीन के लिए उनके नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम लगातार हत्याकांड को लेकर अनुसंधान करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी। चुंकि मुख्य हत्यारोपी संतोष कुमार घटना को अंजाम देने के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए अन्य प्रदेश पलायन कर गया था, तो गिरफ्तारी में बाधा उत्पन्न हो रही थी। टीम ने तकनीकी अनुसंधान उपरांत यह पता किया कि हत्यारोपी संतोष कुमार हिमाचल प्रदेश में रह रहा है।
कांड के अनुसंधानकर्ता अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार के अगुवाई में एक पुलिस टीम को संतोष की गिरफ्तारी के लिए हिमाचल प्रदेश भेजा गया। टीम ने हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब थाना क्षेत्र के बद्रीपुर चौक के समीप से स्थानीय पुलिस के सहयोग से संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संतोष कुमार की विधिवत गिरफ्तारी उपरांत स्थानीय न्यायालय में पेशी उपरांत गिरफ्तार संतोष कुमार को सिमरी बख्तियारपुर थाना लाया गया।
एसडीपीओ ने बताया गिरफ्तार संतोष कुमार ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। संतोष कुमार ने बताया कि उनके पिता उमेश शर्मा की हत्या अधिवक्ता दुलारचंद शर्मा ने ही करवाया था, इसी बदले की भावना से उन्होंने दुलारचंद शर्मा की हत्या की। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार संतोष कुमार से आवश्यक पुछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया है। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता, पीएसआई स्नेहा कुमारी, सतेन्द्र पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।