ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Saharsa Crime: आखिरकार पकड़ा गया 50 हजार का ईनामी अमित यादव, लंबे समय...

Saharsa Crime: आखिरकार पकड़ा गया 50 हजार का ईनामी अमित यादव, लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश

26-Nov-2024 08:45 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: जिस अमित यादव की तलाश लंबे समय से पुलिस कर रही थी वो आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सहरसा पुलिस ने जिले के कुख्यात 50 हजार के ईनामी अपराधी अमित यादव को धड़ दबोचा। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। कहा कि 25 नवंबर को पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी अपराधी अमित यादव, पिता रामचंद्र यादव, सकरा, पहाड़पुर, कनारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाठी तिरासी टोला में दिख रहा है, जो कहीं भगाने के फिराक में है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम ने 50 हजार के इनामी अपराधी अमित को तिलाठी तिरासी टोला के पास से गिरफ्तार कर लिया। बनगांव, महिषी थाना क्षेत्र में अमित कई कांडों में वांछित था। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।  गिरफ्तार अपराधकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।