BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
09-Sep-2024 07:31 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा व्यवहार न्यायालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वरीय अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह और एक मुवक्किल के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान कोर्ट में काम से आए लोगों और अधिवक्ताओं की भीड़ लग गयी। जिसके बाद किसी तरह मामला को लोगों ने शांत कराया। कोर्ट परिसर में हाथापाई का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
बताया जाता है कि वरीय अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह अपने चेयर पर बैठे हुए थे तभी एक मुवक्किल से उनकी किसी केस के बारे में बहस होने लगती है। अचानक बात इतनी बढ जाती है कि हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच बचाव करके दोनों को अलग किया जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वकीलों का कहना है कि इस तरह की घटना से काम प्रभावित होती है। कोर्ट में इस तरह की घटना अशोभनीय है। न्यायालय के कार्य में विलंब होता ही है लेकिन इसके लिए अधिवक्ता को दोषी ठहराना और उनके साथ अभद्र व्यवहार करना कहां तक उचित है और यह तो जमीन विवाद का मामला है इसमें तो और समय लगता है।
अधिवक्ता ने कहा कि इस परिस्थिति में क्लाइंट का काम करना बहुत मुश्किल है। वही अन्य कार्य के लिए कोर्ट में आए लोगों ने भी इस घटना को दु:खद बताया। इस तरह की घटना पहली बार सहरसा न्यायालय परिसर में सामने आया है। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि कई लोगों ने अपने मोबाईल में वीडियो बनाया था। जिसमे कई का वीडियो डिलीट भी करा दिया गया था लेकिन कुछ लोग वहां से निकल गये और वीडियो को अन्य लोगों को भेज दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया है। कोर्ट परिसर में इस तरह की घटना अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।