बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
10-Aug-2023 06:08 PM
By First Bihar
DESK: सफाईकर्मी को आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक मौलाना को भारी पड़ गया। मौलाना के इस बयान से आहत होकर सफाईकर्मी ने अपने साथियों को यह बात बतायी जिसके बाद सफाई कर्मियों ने थाने का घेराव कर दिया और मौलाना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। सफाईकर्मी मौलाना की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। उसके मकान पर बुलडोजर चलाए जाने की बात कह रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद अपशब्द बोलने वाले आरोपी मौलाना ने दूसरा वीडियो जारी कर सफाई कर्मियों से माफी मांगी है। फिलहाल पुलिस मौलाना की गिरफ्तारी में जुटी है।
दरअसल मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है जहां चंदन नगर इलाके में रहने वाले शादाब खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सफाईकर्मियों ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है। अब मौलाना की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। पुलिस अब मौलाना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मौलाना ने दूसरा वीडियो जारी कर सफाई कर्मियों से माफी मांगी है। पहले जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें मौलाना ने यह कहते दिखे थे कि "मैंने देखा है कि जो भाभी-मां या जवान बेटियां घर से कचरा उठाकर गाड़ी में डालती हैं तब उनकी कमीज ऊपर हो जाती है और उनका पेट नजर आता है और ये नीच नजर वाले लोग उन्हें घूरकर देखने लगते हैं। हमारी बहू, बेटी, मां का नाखून को गैर व्यक्ति देखें यह हमें मंजूर नहीं है।"
"मौलाना यह भी कहते नजर आए कि अब हम अपनी बहन बेटियों और भाभियों को गाड़ी में कचरा डालने नहीं देंगे। सफाई कर्मियों से कहा कि हम कूड़ा-कचरा फेंकने के लिए टैक्स देते हैं। दो रुपये रोज के हिसाब से 60 रुपया तुम्हारे मुंह पर भी मारेंगे लेकिन अब कचरे का डिब्बा तू ही उठाएगा। हमारी बहन बेटियां इसे कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगी।"
मौलाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाल्मिकी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इनका कहना है कि मौलाना के माफी मांगने से नहीं होगा उसका घर टूटना चाहिए। वो साठ रूपया मुंह पर फेंकने की बात करता है हम 60 हजार रूपये उसके मुंह पर फेकेंगे लेकिन उसको माफ नहीं करेंगे।
मौलाना के बयान से वाल्मिकी समाज के लोगों को गहरा धक्का लगा है इन्होंने फैसला लिया है कि मौलाना जिस इलाके में रहता है उस इलाके में वे दो दिन तक कचरा नहीं उठाएंगे। अब घर का कचरा मौलाना और उसके घरवालों को ही उठाना होगा। वाल्मिकी समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया और मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की साथ ही उसके मकान को ढाहने की बात कही।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...