दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Jan-2020 07:43 AM
DESK : भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उर्दू में लिखी एक संदिग्ध चिट्ठी मिली है. चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रज्ञा ठाकुर के फोटो पर क्रॉस बना हुआ है.
चिट्ठी के साथ ही पाउडर भी मिला है. जिसकी शिकायत प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पुलिस में की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ साध्वी प्रज्ञा के घर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जाता है कि यह संदिग्ध पत्र साध्वी के स्टाफ को मिली थी, जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पत्र और पाउडर को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है. वहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि ये किसी आतंकी का हो सकता है लेकिन मैं ऐसी घटनाओं से डरने वाली नहीं हूं. यह राष्ट्र के दुश्मनों की एक बड़ी साजिश है. इस मामले में धारा 326 और 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.