ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / साध्वी प्रज्ञा पर बड़ी कार्रवाई, डिफेंस कमेटी से निकाली गईं, BJP भी कर...

साध्वी प्रज्ञा पर बड़ी कार्रवाई, डिफेंस कमेटी से निकाली गईं, BJP भी कर सकती है बाहर

28-Nov-2019 11:12 AM

DELHI: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली मध्यप्रदेश से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर बयान देना महंगा पड़ गया. 

नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया है. इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी नहीं आने का फरमान सुनाया गया है. वहीं साध्वी प्रज्ञा के बयान पर लोकसभा में हंगामा हो रहा है. विपक्ष ने सरकार को साध्वी प्रज्ञा के बयान पर घेर लिया  है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को निंदनीय बताया है. 

खबर के अनुसार साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति बड़ी कार्यवाही कर सकती है और उन्हें पार्टी से भी  निष्कासित किया जा सकता है.