पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
08-Jan-2022 03:13 PM
By ASMIT
PATNA: पूर्व सांसद साधु यादव ने एक बार फिर अपने भांजे तेजस्वी पर हमला बोला है। तेजस्वी के बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी यात्रा पर नहीं बल्कि पैसे वसूलने जा रहे हैं। साधु यादव ने यह भी कहा था कि बिहार में अब तक किसी मुख्यमंत्री का बेटा मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है। अपने भाई साधु यादव के इस बयान को प्रभुनाथ यादव ने गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी साधु यादव को नहीं करनी चाहिए। प्रभूनाथ यादव ने यह भी कहा कि हाथी जब आगे चलता है तो कुत्ता भौकता ही है इसलिए भौंकने दीजिए।
तेजस्वी यादव के मामा प्रभूनाथ यादव ने कहा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। जनता ने यह तय कर लिया है। साधु यादव के बयान पर प्रभूनाथ यादव ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि मुलायम सिंह का बेटा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। पहले के मुख्यमंत्री के परिवार में कोई मुख्यमंत्री बनने वाला नहीं था लेकिन हमारे परिवार में मेरा भगना इसके लिए तैयार हैं। तेजस्वी यादव तो मुख्यमंत्री बन भी चुके थे लेकिन किसी कारणवश वे चुक गये। बिहार की जनता चाहती है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने।
साधु यादव के बयान पर उनके भाई प्रभूनाथ यादव ने कहा कि जब हाथी चलता है तो कुत्ता बहुत भौकता है भौकने से हाथी डरेगा नहीं ना। साधु यादव वसूली करने की बात कह रहे है जो बिलकुल बात गलत है। उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। तेजस्वी को मेरा आशीर्वाद है वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जरूर बैठेंगे। उस दिन का हम सबों को बेसब्री से इंतजार है।