मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
30-Aug-2022 09:17 PM
GOPALGANJ: गोपालगंज के पूर्व सांसद व विधायक साधु यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब तक हम थे तब तक विकास का काम किया लेकिन मेरे हटने के बाद गोपालगंज का विकास बाधित है। कोई ऐसा विकास का काम नहीं हुआ जिसकी चर्चा की जाए।
राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में मेरी जीत तय थी लेकिन कुछ लोगों ने मेरे साथ छल किया जिसके कारण मैं चुनाव हार गया। गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव की हो रही चर्चा पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से अब तक इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई है जब होगी तब देखेंगे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे।
बता दें कि साधु यादव 2020 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार थे। वे महागठबंधन के उम्मीदवार से हारे थे। साधु यादव ने कहा कि अभी भी वे बीएसपी में हैं। गोपालगंज की जनता तो चाहती है कि हम चुनाव लड़े। मैंने भी कह दिया है कि आप लोग तैयार रहें। जब समय आएगा तब फैसला लेंगे। साधु यादव ने यह भी कहा कि गोपालगंज के विकास की हमें चिंता है जिस तरह से विकास कार्य होना चाहिए था वो नहीं दिखता है। जबकि हमारे समय में विकास कार्य हुआ था।