तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
23-Feb-2021 04:42 PM
PATNA : बिहार विधानमंडल में बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान विपक्ष लगातार हमलावर है. मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया. कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाने का निर्देश स्वास्थ्य सचिव को दिया गया है.
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि वैक्सीन होने के बावजूद भी सरकार लगातार लोगों से मास्क का प्रयोग करने की अपील कर रही है. उन्होंने सदन में सदस्यों को मास्क नहीं लगाता देखकर टोक दिया और कहा कि आज सदन में बैठे कई साथी भी मास्क का इस्तेमाल करते नहीं दिख रहे हैं. इतने में विधानसभा अध्यक्ष जिन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था, उन्होंने भी तुरंत अपने चहरे पर मास्क लगा लिया. इतना ही नहीं खुद नीतीश कुमार के मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री के मास्क लगाने की बात सुनकर मास्क पहन लिया.
नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जबतक कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है तबतक हाथों को बार-बार धोना और मास्क और ढाल बना कर रखने की आवश्यकता है. जबतक हम खुद सजग नहीं होने तबतक कोरोना से इस लड़ाई में जीतना मुश्किल है.