ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / सदन में घिरे मंत्री तो नीतीश को खुद देना पड़ा जवाब, नीतीश मिश्रा...

सदन में घिरे मंत्री तो नीतीश को खुद देना पड़ा जवाब, नीतीश मिश्रा के सवाल पर बोलें CM ... हम इस पर गौर करेंगे

20-Mar-2023 01:16 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार विधानसभा में आज खेल विभाग के बजट पर चर्चा हो रहा था।  उसी दौरान विपक्षी दलों के तरफ से सवाल किया गया कि, बिहार में खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी में छूट दी जाए। इसके साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाए।  यह सवाल भाजपा के विधायक नीतीश मिश्रा के तरफ से किया गया था।  जिसके बाद इसको लेकर प्रभारी मंत्री जवाब देने को आगे आए तो वो विपक्ष उनके सवालों से संतुष्ट नहीं हुआ। जिसके बाद खुद सीएम नीतीश जवाब देने के लिए खड़े हो गए। उसके बाद उन्होंने कहा कि, आपलोग जो कह रहे हैं उसपर ध्यान दिया जाएगा।  लेकिन, आपको यह याद रहना चाहिए कि मै खुद अटल जी सरकार मे मंत्री रहते हुए इसकी शुरुआत किया था। महिला खिलाड़ियों को नौकरी और छूट देना कब शुरू हुआ ज़रा आप लोग देख लीजिए। 


दरअसल, भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने सरकार से यह सवाल किया कि बिहार में आजतक कितने खिलाड़ियों को सरकारी जॉब दी गयी है। इसके आलावा  कितनों को खेल कोटा के तहत बहाल किया गया है इसका ब्यौरा सरकार सार्वजनिक करें। उन्होंने पिछले 7 सालों में खेल कोटा के जरिए हुई बहाली को लेकर सरकार से ब्यौरा माँगा। जसिके बाद उनको इस जवाब प्रभारी मंत्री के जवाब दिया गया। लेकिन, वो उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।  जिसके बाद खुद सीएम नीतीश कुमार जवाब देने सामने आए। 


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, सवाल करने से पहले जरा जाकर देख लें कि, जब हम अटल बिहारी वाजपेयी कि सरकार में गृह मंत्री थे तो उसी समय  खेल कोटे से खिलाड़ियों की नियुक्ति शुरू की थी। वैसी ही अब  बिहार में भी खेल कोटे से नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। बिहार में भी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाती है। भाजपा के वरिष्ठ विधायकों नंद किशोर यादव की तरफ इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि ये लोग सब जान रहे हैं। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार जिस समय जवाब देने के लिए उठे उस समय भी प्रभारी मंत्री अपना जवाब दे रहे थे। लेकिन, सीएम ने उनसे सवाल दिखाने की मांग की तो प्रभारी मंत्री पन्ना पालते हुए नजर आए। जिसपर, भाजपा के एक अन्य विधायक नंदकिशोर यादव ने सीएम को टोका की यह सवाल दूसरा हैं। फिर सीएम ने कहा की 2114 नंबर सवाल हैं इस पर भी गौर करेंगे।