मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
08-Mar-2022 04:22 PM
PATNA : बजट सत्र के सातवें दिन आज महिला दिवस पर बिहार विधानसभा की कार्यवाही हुई। इस दौरान कुछ देर के हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी। दरअसल महिला दिवस के मौके पर बीजेपी विधायक निशा सिंह बोलने के उठी थी। कृषि बजट के समर्थन में निशा सिंह बोल ही रही थी कि तभी विपक्ष के तरफ से जब उन्हें रोका गया तो निशा सिंह गुस्सा हो गयी।
निशा सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब आपको मौका था तो आपने बोला अब मुझे मौका मिला है तो मुझे बोलने दीजिए। निशा सिंह ने कहा यदि आप सभी महिलाएं हैं विपक्ष में तो आप खड़े होकर बोलिए। निशा सिंह ने विपक्ष के नेता को कहा कि आप दोगली नीति अपना रहे हैं।
बीजेपी विधायक निशा सिंह ने विपक्ष को कहा कि आप लोग क्या सोचकर रखे हैं। अगले दिन आपको हम बोलने नहीं देगे। अभी क्यों चुप है नेता प्रतिपक्ष। आपकी दोगली नीति पर हमको शर्म आ रहा है। निशा सिंह ने कहा कि यह क्या तरीका हो गया आप बोलिए और हमारे बोलने के वक्त आपको खेद है। निशा सिंह ने कहा कि हम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से यह गुजारिश करते हैं कि आप अपने विधायक अनीता जी का ख्याल रहे इधर भी ख्याल रखना चाहिए था।
बीजेपी विधायक निशा सिंह ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण आज भारत में लिंगानुपात पुरुष की तुलना महिलाओं की ज्यादा हुई है। जो यह साफ दर्शाता है कि केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के कतिबद्ध है।