ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / सदन में आज फिर उठा तुषार हत्याकांड का मामला, सरकार से CBI जांच...

सदन में आज फिर उठा तुषार हत्याकांड का मामला, सरकार से CBI जांच कराने की मांग

21-Mar-2023 12:04 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी ने सदन में बिहार में बढ़ते अपहरण की घटनाओं को लेकर सवाल उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पटना में शिक्षक के बेटे तुषार की अपहरण करने के बाद हत्या का मामला मजबूती के साथ उठाया और सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। सोमवार को भी बीजेपी ने इस मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा किया था।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन को बताया कि बीजेपी के 10 विधायक बिहटा गए हुए थे। तुषार हत्याकांड में जिस एक व्यक्ति की नाम सामने आ रहा है, उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए ताकि जो लोग भी मामले में संलिप्त हैं उन्हे कड़ी से कड़ी सजा हो सके। उन्होने कहा कि सरकार को इस घटना को संज्ञान में लेकर सीबीआई जांच करानी चाहिए। इसपर स्पीकर ने कहा कि आपने सूचना दी है, सरकार इसपर विचार करेगी। दरअसल, सोमवार को भी बीजेपी ने सदन में तुषार हत्याकांड का मामला उठाया था। सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर बीजेपी के विधायक वेल में पहुंच गए थे और जमकर हंगामा किया था।


बता दें कि बिहटा के श्रीरामपुर स्कूल के प्राचार्य राजकिशोर पंडित के इकलौते बेटे 13 वर्षीय तुषार का अपहरण 16 मार्च को हुआ था। अपहरण के बाद चालीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी। तुषार के पिता के मोबाइल पर दो बार धमकीभरा वॉइस मैसेज आ चुका था। मैसेज भेजने वाले ने फिरौती की मांग करते हुए कहा कि 40 लाख रुपये का प्रबंध करों नहीं तो बेटे से हाथ धो दोंगे। फिरौती के पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने तुषार को जिंदा जला दिया और उसका अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था।