ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / सदन के अंदर इशारों -इशारों में हो गई नीतीश-तेजस्वी में बातचीत, बगल में...

सदन के अंदर इशारों -इशारों में हो गई नीतीश-तेजस्वी में बातचीत, बगल में बैठकर देखते रहे गए BJP के दोनों उपमुख्यमंत्री

27-Nov-2024 11:52 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन की कार्रवाई शुरू होने के बाद एक बड़ा ही अनोखा वाकया देखने को मिला जब सदन के अंदर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों इशारों में तेजस्वी से बातचीत कर ली। इसके बाद तस्वीर ने भी इशारों में ही उनके सवालों का जवाब ही दे दिया। जबकि बगल में बैठे भाजपा के नेता दोनों उपमुख्यमंत्री को कोई भनक तक नहीं लगी।


दरअसल, बिहार विधानसभा पर पहले हाफ में प्रश्न उत्तर काल चल रहा था इस दौरान विपक्ष की तरफ से जल संसाधन विभाग से जुड़ा हुआ एक सवाल किया गया। उसके बाद इसके जवाब के लिए मंत्री खड़े हुए उससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खड़े हो गए और कुछ सवाल किया। लेकिन इससे ठीक पहले बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष यादव को इशारा कर सवाल किया और तेजस्वी यादव नहीं भी इशारों में ही उनके सवालों का जवाब भी दे दिया।


बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से तबीयत ठीक होने से जुड़ा सवाल पूछा इसके बाद फिर भी तेजस्वी ने इशारों में कह दिया कि सब कुछ ठीक है आप अपना ख्याल रखिए। यह सब बातें इसलिए हुआ क्यूंकि तेजस्वी यादव आज बंडी  पहने सदन पहुंचे थे। अमूनन तेजस्वी बिना बंडी पहनकर सदन आते है।ऐसे में इशारों-इशारों में बातचीत हुई।


बता दें कि यह पूरा वाकया उस समय हुआ जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश की एक पुरानी इच्छा बताकर ग्रामीण कार्य विभाग को घेरा। सदन में ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मती से जुड़े सवाल पर विभाग के मंत्री अशोक चौधरी जवाब दे रहे थे। इसी दौरान तेजस्वी  ने बीच में टोकते हुए कहा कि जब वे (राजद) सरकार का हिस्सा थे तब  ग्रामीण कार्य विभाग के वही मंत्री थे। उस समय सीएम नीतीश ने अपनी इच्छा जाहिर की थी सड़क निर्माण और मरम्मती के काम ठेकेदारों से ना कराकर विभाग उसे खुद करे। तेजस्वी ने कहा कि क्या सरकार इसे लागू करेगी।