LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
14-Mar-2023 12:30 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र के 9 वें दिन प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा के तरफ से सत्ता पक्ष पर एक बड़ा आरोप लगाया गया। भाजपा के तरफ से कहा गया कि सत्ता पक्ष की तरफ से उन्हें गालियां दी जा रही है। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गई यह दान मामला काफी बढ़ गया और स्थिति इतनी खराब हो गए कि सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
दरअसल, बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान भाजपा में विधायक लखिन्द्र पासवान ने कहा कि उन्हें सत्ता पक्ष की तरफ से गालियां दी जा रही है जोकि कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अध्यक्ष के निर्देशानुसार विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी उनका समर्थन देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष की तरफ से अपशब्द और गालियां की भाषा का प्रयोग किया जाता है विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जिसके बाद राजद और भाजपा के सदस्य आमने सामने खड़े हो गए विवाद इतना बढ़ गया कि सदन के स्पीकर को कार्यवाही 2:00 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
वहीं, इस पुरे मामले को लेकर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सदस्य लखिन्द्र पासवान ने गलत किया। उन्होंने माइक तोड़ दिया है। इस पर उचित कार्रवाई की जायेगी। इस पर विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा खड़े हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।