BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें
18-Apr-2021 10:18 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: सड़क पर खुलेआम एक युवक द्वारा पिस्टल से गोली चलाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर फायरिंग करने वाले शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है मानों वह शराब की नशे में धुत है। युवक को बीच सड़क पर फायरिंग करता देख किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
फायरिंग करने की यह घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र के रचियाही गांव की बतायी जा रही है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फायरिंग करते युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखते हुए पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। जिस वक्त युवक फायरिंग कर रहा था उस समय सड़क पर लोगों की भीड़ थी यदि जरा सी भी चुक होती तो गोली किसी को लग सकती थी।
बताते चलें कि जिस तरीके से बेगूसराय में अपराधियों द्वारा लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है यह कहीं ना कहीं पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।वही जिस तरीके से युवक द्वारा खुलेआम फायरिंग की गई इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता मानों अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फायरिंग करने वाले शख्स को पता लगाने में पुलिस जुटी है।