ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / सड़क किनारे खड़ी टवेरा से जा टकराई स्विफ्ट कार, 3 लोगों की दर्दनाक...

सड़क किनारे खड़ी टवेरा से जा टकराई स्विफ्ट कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

27-Mar-2021 02:48 PM

DESK:- बड़ी खबर आगरा से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की है। जहां हाइवे के किनारे खड़ी टवेरा से अनियंत्रित स्विफ्ट कार जा टकराई। इस हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतकों की पहचान कानपुर के आमोर निवासी 20 वर्षीय अक्षय, कौशाम्बी के देवीगंज निवासी 55 साल के अशोक और फतेहपुर के खागा के रहने वाले 28 साल के अमन के रूप में हुई है। घायलों में आमोर के ही अनिल, रवि, सोनू और संदीप शामिल है। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।