बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
29-Apr-2023 10:31 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गये है। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का डर नहीं है। पटना के व्यावसायिक व भीड़ भाड़ वाला इलाका माने जाने वाले एक्जीविशन रोड में दिनदहाड़े एक कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने दस लाख रूपये निकाल लिये और मौके से फरार हो गये। इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। गाड़ी का ऑनर कार को सड़क के किनारे लगाकर फुटपाथ पर नाश्ता करने गये थे।
बैंक से कैश निकालने के बाद सड़क के किनारे कार खड़ी कर ऑनर नास्ता करने चले गये और जब गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि कार में रखे 10 लाख रुपये गायब है। जिसे देख ऑनर हक्का बक्का रह गया। बदमाशों ने केमिकल लगाकर कार के शीशे तो तोड़ा था। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक्जीविशन रोड की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक सिंह ने घटना का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि आशियाना दीघा रोड स्थित स्टेट बैंक से कारोबारी अभिमन्यु कुमार दस लाख रुपये की निकासी की थी। जिसके बाद वे एक्जीविशन रोड स्थित यस बैंक से दो लाख और निकालने पहुंचे थे। तभी उन्हें भूख लग गयी और वे गाड़ी साइड में लगाकर फुटपाथ पर नाश्ता करने लगे।
नाश्ता करने के दौरान कुछ बदमाशों ने कार के शीशे पर कैमिकल लगाया और शीशा तोड़कर गाड़ी के अंदर रखे दस लाख रुपये निकाल लिये और नौ दो ग्यारह हो गये। भीड़ भाड़ वाले इस इलाके में किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।