ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, कार-कंटेनर की टक्कर में बिहार के चार...

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, कार-कंटेनर की टक्कर में बिहार के चार लोगों की मौत

14-Oct-2022 09:09 PM

UP: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के शिकार हुए सभी लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर हुआ है। यहां तेज गति से आ रहा कंटेनर कार पर चढ़ गया, जिससे कार सवार चार लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय जिला प्रशासन की टीम मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतकों की पहचान डेहरी ऑन सोन निवासी 35 वर्षीय आनंद प्रकाश, औरंगाबाद निवासी 35 वर्षीय अखिलेश सिंह, औरंगाबाद के ही रहने वाले 37 वर्षीय दीपक कुमार समेत एक अन्य युवक शामिल है। जानकारी के मुताबिक बीएमडब्ल्यू कार जिंदल पब्लिक स्कूल, ताली रिवनी,मझानी, रानी खेत अल्मोड़ा के नाम से है। पता चला है कि कार सवार स्कूल के अधिकारी और कर्मचारी हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिछले दिनों सड़क धंस गई थी। इसके बाद से एक ही तरफ से गाड़ियों का आवागमन हो रहा था।


घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के किमी 83.750 पर हुई। गुरुवार को भारी बरसात के बाद किमी 83 पर पांच फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा सड़क पर गड्ढा हो गया था। उसमें एक कार फंस गई थी। इस कारण वन वे कर दिया गया था। यहां वन वे पर ही कार और कंटेनर की भिड़ंत हुई। लखनऊ की ओर जा रही कार को सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों लोग दूर जाकर गिरे।