ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / ट्रक और फॉर्च्यूनर गाड़ी में जबरदस्त टक्कर, 7 लोगों की मौत

ट्रक और फॉर्च्यूनर गाड़ी में जबरदस्त टक्कर, 7 लोगों की मौत

20-Jan-2020 10:52 AM

CHURU: राजस्थान के चुरू में एक ट्रक और फॉर्च्यूनर गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा चुरू में नेशनल हाईवे-58 पर आज सुबह हुआ है. ट्रक और फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर में फॉर्च्यूनर में सवार 8 लोगों में से 7 की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है.


जानकारी के अनुसार, हादसा नेशनल हाईवे-58 पर नामा गांव के पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही गाड़ी में सवार 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच सीकर जिले के रोलसाहबसर गांव के रहने वाले थे जबकि दो फतेहपुर कस्बे के निवासी थे.


इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है. ट्वीट करके उन्होंने लिखा है कि, 'सालसर फतेहपुर रोड पर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. इस घड़ी में मेरी संवेदानाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. परिवार को यह दुख झेलने की ताकत मिले. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना है.'