ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

20-Nov-2023 03:18 AM

By First Bihar

MADHEPURA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में मां बेटे की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड में रजनी पंचायत के प्रसादी चौक के पास भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक भी गंभीर रूप घायल हुए हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल को तत्काल सीएचसी पहुंया गया।


बताया गया मृतक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुस्थन गाँव के रहने वाले हैं। लगभग (30) वर्षीय महिला और लगभग छह साल के बच्चे की मौत हुई है। हालांकि मृतक के नाम पता मालूम नही हो पाई।

 

इधर घटना की जानकारी होने पर मृतको के परिजन भी पहुंच गए थे। सूचना पर प्रशासन भी पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया।घटना से आक्रोशित लोगों ने मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड को घंटों जामकर आवागमन बाधित कर दिया। आक्रोशित लोग पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। 


उधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।