ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

डिप्टी सीएम पद से सचिन पायलट को हटाया, कांग्रेस ने कहा...BJP के जाल में गए थे फंस

14-Jul-2020 01:43 PM

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है. कांग्रेस ने अपने डिप्टी सीएम सचिन पायलट को हटा दिया है. साथ ही इनको पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है. सचिन डिप्टी सीएम के साथ ही राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभाल रहे थे.  इसके बारे में कांग्रेस ने कहा है कि सचिन पायलट बीजेपी के जाल में फंस गए थे. सचिन पालयट के साथ ही अशोक गहलौत सरकार में शामिल तीन बागी मंत्रियों पर भी गाज गिरी है.  विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया है. 

इसको लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक षडयंत्र के तहत राजस्थान की 8 करोड़ जनता के सम्मान को चुनौती दी है. बीजेपी ने साजिश के तहत कांग्रेस की सरकार को अस्थिर कर गिराने की साजिश की है. बीजेपी धनबल और सत्ताबल से कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को खरीदने की कोशिश की है. सचिन पायलट भ्रमित होकर बीजेपी के जाल में फंस गए और कांग्रेस सरकार गिराने में लग गए. सचिन को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थे. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. 



30 विधायक थे सचिन के साथ

सीएम से नाराज डिप्टी सीएम सचिन पायलट करीब 30 विधायकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए थे. बताया जा रहा था कि वह बीजेपी और निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश में थे. लेकिन पायलट मध्यप्रदेश की कहानी दोहराने में फेल हो गए. जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार गिराने की साजिश के आरोप में सचिन पर गाज गिरा दिया.