Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
21-Dec-2023 08:01 PM
By First Bihar
PATNA: पटना सिविल कोर्ट ने 2015 के एक मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह, आरजेडी विधायक रीतलाल यादव और विजय कृष्ण को बरी कर दिया है। बता दें कि 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन पटना पुलिस अधीक्षक (नगर) चंदन कुशवाहा के नेतृत्व में विशेष टीम ने जेल के अंदर तलाशी ली थी।
इस दौरान बेउर जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह के डिवीजन वार्ड से सिगरेट, विधायक रीतलाल यादव के वार्ड से साढ़े पांच हजार रुपया कैश और विजय कृष्ण के वार्ड से एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है। इस मामले में बेउर थाना में 188/15 मामला दर्ज किया गया था।
रीतलाल यादव, विजय कृष्ण और अनंत सिंह पर आरोप गठित किया गया था। 8 साल में सुनवाई के दौरान कुल 7 लोगों की गवाही हुई। अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने बताया है कि इस मामले में ACJM वन कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सभी को बरी कर दिया है। हालांकि अनंत सिंह और विजय कृष्ण फिलहाल जेल में बंद हैं।