विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
29-May-2023 07:52 AM
By First Bihar
DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आज केंद्रीय मंत्रियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। देश के सभी राज्यों की राजधानी में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताएंगे। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे।
सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुवाहाटी में, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी लखनऊ में, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अहमदाबाद में, हैदराबाद में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल प्रेस को संबोधित करेंगे।
वहीं पटना में गजेंद्र सिंह, भोपाल में मत्स्य मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी बेंगलुरु में, कोलकाता में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, चेन्नई में जितेंद्र सिंह, रोहतक में स्मृति ईरानी और जयपुर में केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल प्रेस को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
बता दें कि रविवार को दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान चलाई जा रही विकास योजनाओं पर भी मंथन हुआ। इसके साथ ही 30 मई से 30 जून तक चलाए जाने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर भी बातचीत की गई।