Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Jan-2024 05:21 PM
By First Bihar
GAYA: गया के शिला गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश मिस्त्री और उनकी पत्नी 35 वर्षीय रिंकू देवी ने शादी के वक्त सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। दोनों काफी खुशी पूर्वक जिन्दगी जी रहे थे उन्हें नहीं पता था कि दोनों एक साथ ही दुनियां को अलविदा कह देंगे। दरअसल पति-पत्नी को रात में सोते वक्त साथ में दिल का दौरा पड़ा और दोनों की एक साथ नेचुरल डेथ हो गयी।
इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई वो दंपति को अंतिम विदाई देने के लिए घर पहुंचने लगे। घटना टनकुप्पा प्रखंड के ढिबर पंचायत के शिला गांव की है। जहां इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। मृत दंपती की बेटी काजल ने बताया कि बीती रात उसके मम्मी-पापा खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। दोनों की रात में सोए अवस्था में मौत हो गई। आधी रात में बेटी जब कमरे में गयी तो देखा कि माता-पिता दोनों मृत पड़े थे। जिसके बाद रोती हुई बेटी पड़ोसियों के पास पहुंची। सभी सोये हुए थे उन्हें किसी तरह आवाज देकर उठाया और अपने साथ लेकर घर पहुंची।
जिसके बाद पड़ोसियों ने ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया तब उन्होंने दोनों की मौत की पुष्टि की। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति का रुकना बताया गया। पहले से दोनों को कोई बीमारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी स्वस्थ्य थे। मृत दंपती को दो बेटे और एक बेटी है जो अविवाहित हैं। बेटी की शादी की बात चल रही थी। बेटी को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे। लेकिन उससे पहले दिनेश और रिंकू की अचानक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बेटी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि दिनेश बढ़ई मिस्त्री था। वो बाहर रहता था लड़की को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे इसलिए वो घर आए हुए थे। वही उनका बेटा जयकेश चेन्नई में रहता है उसे घटना की जानकारी दी गयी है। जयकेश के चेन्नई से गया पहुंचने के बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हर कोई हैरान है। गांव में इसी घटना की चर्चा हो रही है।