BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पवन सिंह-अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो वायरल, पॉडकास्ट में एक्ट्रेस के बयान के बाद मचा बवाल Success Story: गरीबी से जंग, IIT की डिग्री और 160 करोड़ का कारोबार! जानिए बिहार के इस युवा की सक्सेस स्टोरी Bihar Crime News: पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर अरेस्ट, छात्र नेता की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या; फेसबुक की एक 'पोस्ट' बनी मौत की वजह Patna News: पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर: इस दिन से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 टीमों का गठन
23-Jan-2020 03:26 PM
DELHI: देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी है और केन्द्र सरकार के पास नौकरियों की भरमार लगी है। सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों का आंकड़ा सामने आ गया है। आंकड़ों के मुताबिक सरकार सात लाख बेरोजगारों को नौकरी दे सकती है। सबसे ज्यादा वैकेंसी ग्रुप सी के ही सामने आए हैं।
केन्द्र सरकार के निर्देश पर खाली विभिन्न विभागों के द्वारा जो आंकड़ें जुटाए गए हैं उसके मुताबिक सरकार के विभिन्न विभागों में करीब सात लाख पद खाली हैं। सबसे ज्यादा ग्रुप C में 5 लाख 75 हजार पद खाली हैं। वहीं ग्रुप B में 90 हजार और ग्रुप A में करीब 20 हजार पद खाली हैं।
बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के निशाने पर आयी केन्द्र सरकार ने सभी विभागों से खाली पड़े पदों की सूची मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की कैबिनेट ने पिछले महीने ये फैसला लिया था कि केन्द्र की नौकरियों में खाली पदों को जल्द भरा जाना चाहिए। कैबिनेट कमेटी के निर्देश के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग( डीओपीटी ) ने सभी मंत्रालयों और विभागों को चिट्ठी लिखकर इस महत्वपूर्ण विषय़ पर कार्रवाई शुरु की थी।