Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
24-May-2023 05:37 PM
By First Bihar
GAYA: सास और दामाद के रिश्ते को मां-बेटे जैसे पवित्र माना जाता है। वही सास और दामाद के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के गया जिले में सामने आई है। जहां हवस के भूखे दामाद ने अपनी ही विधवा सास की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। दामाद बार-बार नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था जब सास ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तब उसने खौफनाक कदम उठाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है और आरोपी दामाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना गया के टिकारी थाना क्षेत्र की है जहां 17 मई को एक दामाद ने सास की निर्मम हत्या की थी। जब उसकी सास घर में सोई हुई थी तभी उसने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया था जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी। टिकारी थाने में केस दर्ज होने के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। इस दौरान आरोपी दामाद को पुलिस ने धड़ दबोचा। उससे पूछताछ की गयी तब उसने पूरे मामले का खुलासा किया।
आरोपी दामाद ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसकी विधवा सास से उसे प्यार हो गया था। सास के साथ उसका अवैध संबंध था। बार-बार नाजायज संबंध बनाए जाने से नाराज सास ने दामाद को ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद दामाद अपने घर चला गया। लेकिन बाद में दामाद को यह पता चला कि उसे छोड़ उसकी सास ने अन्य लोगों के साथ संबंध बना रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही वह आपे से बाहर हो गया। वो इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और हाथ में धारदार हथियार लेकर वह अपने ससुराल चला गया जहां उसकी विधवा सास कमरे में सोई हुई थी।
उसने सास के गले पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। वही घटना में जिस धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद परिवार के लोग भी हैरान हैं। वही इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।