बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
07-Nov-2024 09:43 PM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गयी है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से किसी ने धमकीभरा कॉल किया था। धमकी मिलने के बाद शाहरुख की टीम ने मुंबई पुलिस से इस बात की शिकायत की। मामला दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वही शाहरुख खान का बंगला मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
बताया जाता है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिली थी वो छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी फैजान नामक किसी व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड है। मुंबई पुलिस जब इसकी जांच करने रायपुर पहुंची तो पता चला कि एडवोकेट मोहम्मद फैजान खान के नंबर से फोन किया गया था। पुलिस ने फैजान से पूछताछ की तब उसने बड़ा खुलासा किया। फैजान ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल 2 नवम्बर को चोरी हो गया था। इस बात की शिकायत उसने खमारडीह थाना पुलिस से की थी।
जब पुलिस उनके घर पहुंची तब यह बताया गया कि आपके नंबर से शाहरुख खान को धमकीभरा कॉल किया गया है। यह बातें सुनकर हम हैरान रह गये। पुलिस ने जब उससे इस संबंध में पूछताछ की तब उसने मोबाइल चोरी होने की बात उन्हें बतायी। कहा कि वो राजस्थान का रहने वाला है।
उसने यह भी बताया कि अंजाम फिल्म में हिरण वाले दृश्य को लेकर उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ पहले मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें वह हिरण को मार कर लाते हैं। इसी बात का उसने विरोध जताया था और मुंबई में इस बात की शिकायत की थी। फैजान ने कहा कि उसने शाहरुख को ना तो कॉल किया और ना ही धमकी दी। उसे फंसाने की यह किसी ने साजिश रची है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।