ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / शाहरुख खान के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, 26 जनवरी को खुद 'पठान'...

शाहरुख खान के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, 26 जनवरी को खुद 'पठान' देखने जायंगे जाप सुप्रीमो

25-Jan-2023 09:36 PM

By First Bihar

PATNA: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर देशभर में मचे बवाल के बाद अब जाप सुप्रीमों पप्पू यादव बॉलीवुड फिल्म उद्योग के समर्थन में सामने आएं हैं। पप्पू यादव ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि 26 जनवरी को वो खुद शाहरुख खान की मुविज पठान को देखने सिनेमाघर जाएंगे। देखेंगे कि बॉयकोट गैंग ने इस फिल्म को बॉयकॉट करने का ऐलान क्यों किया? 


बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर पटना, भागलपुर, छपरा, हाजीपुर सहित बिहार के कई जिलों में हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। शाहरुख की फिल्म पठान का विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं जबरदस्त विरोध किया। इनका आरोप था कि इस फ़िल्म के जरिये एक खास धर्म को अपमानित किया गया है। इस फिल्म ने देश के बड़े जनमानस को आहत किया है। 


वही जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव शाहरुख खान के समर्थन में उतरे। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्म उद्योग को हम समर्थन देते हैं और ऐसे बॉयकॉट गैंग का बॉयकॉट करते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को खुद पप्पू यादव शाहरुख खान की मुविज पठान को देखने सिनेमाघर जाएंगे। उन्होंने बताया कि कल समय मिला तो हम भी पठान फिल्म को देखने जाएंगे। देखेंगे कि बॉयकॉट गैंग ने इसके बॉयकॉट का ऐलान क्यों किया था? हम ऐसे बॉयकॉट गैंग का बॉयकोट करते हुए बॉलीवुड फिल्म उद्योग को समर्थन देते हैं।