पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
24-Feb-2022 12:59 PM
DESK : यूरोप के विमानन नियामक ने पहले ही सैन्य गतिविधियों के वजह से रूस और बेलारूस की सीमा से लगे इलाकों में उड़ान के खतरों को लेकर चेतावनी जारी किया गया था. युद्ध के हालातों के बीच यूरोप ने कहा था कि सिविल फ्लाइट को लेकर गलतफहमी हो सकती है. और अगर ऐसा हुआ तो कई लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी. गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI1947 यूक्रेन की राजधानी कीव से दिल्ली वापस लौटी है. इसमें मेडिकल छात्रों सहित कई भारतीय नागरिक आए हैं.
दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जंग का ऐलान करने के बाद यूक्रेन ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है. रूसी हमले के बीच यूक्रेन को डर है कि उनके यहां आने वाली फ्लाइट्स पर साइबर अटैक किया जा सकता है. इसके अलावा सिविलियन फ्लाइट्स को निशाना बनाते हुए शूटडाउन करने का खतरा भी बना हुआ है. यूक्रेन स्टेट एयर ट्रैफिक सर्विस के मुताबिक जोखिमों को देखते हुए गुरुवार को पूरे यूक्रेन के एयरस्पेस को सिविल फ्लाइट्स के लिए बंद कर दिया गया है.
आपको बता दें 2014 में पूर्वी यूक्रेन के ऊपर मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच 17 को शूटडाउन कर दिया गया था. इसलिए इस बार विमान कंपनियां हमले को लेकर पहले से ही अलर्ट मोड पर हैं