सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
14-Jan-2021 01:39 PM
PATNA: इंडिगो के मैनेजर रूपेश कुमार की हत्या के बाद कई नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे थे. इस में बीजेपी के नेता से लेकर विपक्ष के नेता कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन एक दिन के बाद ही ये नेता आज चूड़ा-दड़ी के भोज में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान जमकर हंसी मजाक कर रहे थे. एक दूसरे को मुस्कुराते हुए बुके दे रहे थे.

जेडीयू ने दिया भोज
भले ही रुपेश मर्डर को लेकर बिहार सरकार की फजीहत हो रही है. लेकिन जिस की सरकार है उस पार्टी के नेता ही चूड़ा-दही का भोज देकर जश्न मना रहे हैं. जेडीयू नेता जय कुमार सिंह के आवास पर भोज का आयोजन किया गया है. बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक अरूण सिन्हा, पूर्व मंत्री संजय झा समेत कई बड़े नेता भोज में शामिल हुए. भोज का आनंद लिए.

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कर दिया कैंसिल
कोरोना संकट को लेकर जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भोज को कैंसिल कर दिया था, लेकिन राजनीतिक फायदा लेने के लिए जय कुमार सिंह ने इसका आयोजन किया. बताया जा रहा है कि चुनाव हारने के बाद वह अपनी सेटिंग में जुटे हुए हैं. इसलिए अपने आवास पर भोज का आयोजन किया.
भोज खाकर परिजनों से मिलेंगे मोदी
सुशील कुमार मोदी रुपेश के परिजनों से मिलने के लिए उनके गांव जाने वाले हैं. लेकिन परिजनों से मिलने से पहले जय कुमार सिंह के आवास पर जाकर चूड़ा-दही के भोज में शामिल हुए. उसके बाद परिजनों से जाकर मुलाकात करेंगे.
कांग्रेस ने भी किया भोज
कांग्रेस नेता रुपेश हत्याकांड पर कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और बिहार कांग्रेस प्रदेश मदन मोहन झा सरकार पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन उनके ही पार्टी के नेता और पूर्व विधायक अवधेश सिंह अपने आवास पर चूड़ा-दही का आज भोज दे रहे हैं. कई कांग्रेसी नेता भोज का आनंद ले रहे हैं.