बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
10-Jul-2024 03:47 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के रूपौली में हो रहे विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वोटिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। इस दौरान ग्रामीणों के पथराव में एक पुलिस कर्मी और तीन ग्रामीण घायल हो गए। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 75 और 76 पर झड़प की यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती लोगों के साथ धरना पर बैठ गयी।
निर्दलीय प्रत्याशी के बाद अब राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए बीमा भारती ने लिखा है कि "बूथ पर प्रशासन कैसे परेशान कर रहा है मेरे बूथ एजेंट के साथ मारपीट किया गया। प्रशासन बिका हुआ है। रुपौली की जनता माफ नहीं केरेगी।
इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह और उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने वोटरों के साथ मारपीट की है। जिसके विरोध में जनता के साथ बीमा भारती धरना पर बैठ गई। जानकारी के मुताबिक, बूथ संख्या 75-76 पर वोट देने पहुंचे ग्रामीणों की पुलिस के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथरबाजी शुरू कर दी। जिसमें एक जवान और तीन ग्रामीण चोटिल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम पहुंची है। पुलिस ने हालात को काबू में कर लेने का दावा किया है। एएसपी और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में कैंप कर रही है। इससे पहले रूपौली के गोरियर बूथ संख्या 235 पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह और उनकी पत्नी ने समर्थकों के साथ हंगामा किया था। उनका आरोप था कि वोटर्स को वोट देने से जबरन रोका जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की थी।