Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
09-Feb-2023 05:25 PM
By First Bihar
SARAIKELA: झारखंड के सरायकेला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार के दो मजदूरों की मौत हो गयी है। राजनगर थाना क्षेत्र के रुंगटा माइंस में गैस रिसाव हो रहा था उसी वक्त वहां तीन मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर हो गयी। बेहोशी की हालत में तीनों को जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां वैशाली के दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया।
मृतक दोनों मजदूर बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले थे। उनकी पहचान विशाल शर्मा और राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि जिस मजदूर की हालत नाजुक है उसकी पहचान दिनेश राय के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले तीनों मजदूर रुंगटा माइंस में काम करते थे। रोजाना की तरह तीनों अपने काम में लगे थे तभी प्लांट के अंदर कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का रिसाव होने लगा। प्लांट बंद होने की वजह से गैस बाहर नहीं निकल सका और तीनों मजदूर बेहोश हो गए।
बेहोशी की हालत में तीनों को जमशेदपुर के टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।