लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
27-Jul-2022 03:41 PM
DESK : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली स्थित कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक, आरोपित युवक धमकी देते हुए अलग-अलग समय में दोनों कार्यालयों में पहुंचा था. एक जगह पर उसने रेकी की थी, जबकि दूसरी जगह पर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी. आरोपी ने कहा कि उसके नबी के बारे में क्या बोले जा रहे हो, क्या समझ रहे हो आप, हमें भी बताना आता है. इस कार्यालय को बम से उड़ा देंगे. जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया.
दरअसल, पहले वह युवक उदासीन आश्रम स्थित संघ कार्यालय पहुंचा. इसके बाद वहां से झंडेवाला स्थित विहिप के प्रदेश कार्यालय पहुंचा. आरोपी वहां विहिप के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता को धमकी देने लगा. उसने कहा कि हमारे आका ने तय किया है इन सब कार्यालयों को बम से उड़ा देना है. जिसपर उन्होंने समझदारी दिखाते हुए, उसे एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया.
पहारगंज के एसएचओ ने बताया कि आज दोपहर खबर मिली कि झंडेवालान मंदिर के सेकेंड फ्लोर पर स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजकुमार पांडे को हिरासत में ले लिय. आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के सीधी निवासी के रूप में हुई है. वह लगभग 26 साल की उम्र के साथ स्नातक होने का दावा कर रहा है, उसके पिता सरकारी अस्पताल सिद्धि में ड्राइवर हैं और मां गृहिणी हैं. पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...