ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / news / नागपुर स्थित संघ मुख्यालय के सामने तिरंगा फहराएंगे चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी प्रमुख...

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय के सामने तिरंगा फहराएंगे चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी प्रमुख जनसभा भी करेंगे

22-Feb-2020 08:45 AM

NAGAPUR : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोला है। चंद्रशेखर आजाद आज नागपुर में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं उसके पहले उन्होंने ऐलान किया है कि वह संघ मुख्यालय के सामने आज तिरंगा फहराएंगे। चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि वह नागपुर के रेशमबाग स्थित संघ मुख्यालय के सामने तिरंगा फहराने के लिए आज पहुंच रहे हैं। 


भीम आर्मी प्रमुख ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फर्जी राष्ट्रवादीयों का संगठन है और उसने आज तक तिरंगे को सम्मान नहीं दिया। मैं खुद संघ मुख्यालय के सामने तिरंगा फहराउंगा। आजाद ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वह तिरंगे के साथ रेशमबाग पहुंचे। भीम आर्मी प्रमुख ने कहा है कि वे पर हमारा तिरंगा भारी पड़ेगा।


चंद्रशेखर आजाद आज नागपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उनकी जनसभा को महाराष्ट्र हाईकोर्ट ने अनुमति दे दी है। आज 2 से 5 बजे के बीच रेशमबाग नागपुर में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा होगी।